Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

बिहार नतीजों पर पीएम के 5 ट्वीट, लिखा- जनता ने विकास के लिए सुनाया फैसला

आम मत | नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का अभिवादन किया। उन्होंने ट्वीट कर बिहार की जनता का शुक्रिया अदा किया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि, बिहार की जनता ने खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया।
पीएम मोदी ने चुनाव के नतीजों को देखते हुए कई ट्वीट किए।

बिहार नतीजों पर पीएम के ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वाराणसी में इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन | पीएम

उन्होंने लिखा ” बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए निर्णायक फैसला भी सुनाया है।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा ” बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है।

बिहार में 15 साल बाद भी एनडीए के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।” वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

आज ही सबस्क्राइब करें आममत हिन्दी समाचार पत्र

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”#E74C3C”]
Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version