Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

जयपुर ग्रेटर में भाजपा की डॉ. सौम्या के सामने दिव्या सिंह की चुनौती

जयपुर ग्रेटर में भाजपा की डॉ. सौम्या के सामने दिव्या सिंह की चुनौती | mayor candidate

आम मत | जयपुर

जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज में महापौर पद के लिए गुरुवार को अंतिम नामांकन तिथि पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) और जिला कलक्टर अतर सिंह नेहरा ने बताया कि जयपुर हैरिटेज के लिए भाजपा से कुसुम यादव और कांग्रेस से मुनेश ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं, जयपुर ग्रेटर में भाजपा की ओर से डॉ. सौम्या गुर्जर ने नामांकन भरा। कांग्रेस ने दिव्या सिंह को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया। 7 नवंबर शनिवार तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। दोनों निगमों के लिए 10 नवंबर को चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version