Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना से थे पीड़ित | ahmed patel

आम मत | नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (71) का बुधवार को निधन हो गया। पिछले महीने कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अहमद पटेल के निधन की जानकारी उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर दी।

अहमद पटेल के पार्थिव शरीर को दिल्ली से वडोदा ले जाया गया। अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए, जिसके बारे में उन्होंने अपने बेटे को कहा था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके आवास पर पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार, जानकारी के मुताबिक, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

अहमद पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और 5 बार राज्यसभा सदस्य रहे। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version