Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

International Women’s Day: पीएम मोदी ने महिला उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की

International Women's Day

आम मत | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर सोमवार को विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों तथा आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है।

आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, “आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हों। आज मैंने कुछ उत्पादों की खरीद की, जो महिला उद्यम, सृजनशीलता तथा भारत की संस्कृति के प्रतीक हैं।

तमिलनाडु और नगालैंड से शॉल खरीदा

International Women’s Day: तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाए गए कशीदाकारीयुक्त शॉल की खरीद पर उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाया गया उत्कृष्ट हस्त कशीदाकारीयुक्त शॉल अनुपम दिखा। मैंने एक ऐसा ही शॉल खरीदा। ट्राइब्स इंडिया इस उत्पाद की मार्केटिंग करता है। हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग के संबंध में उन्होंने ट्वीट किया, “इसने वातावरण में और अधिक रंग भर दिया। हमारे जनजातीय समुदायों की कला दर्शनीय है। यह हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग रंगों और रचनाशीलता का आपस में विलय कर देती हैं। आज इस पेंटिंग की खरीद की।

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के एक पारंपरिक शॉल की भी खरीद की। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत बहादुरी, करुणा तथा सृजनशीलता की पर्यायवाची नागा संस्कृति पर गर्व महसूस करता है। नगालैंड के एक पारंपरिक शॉल की खरीद की। प्रधानमंत्री ने खादी कॉटन मधुबनी पेंटेड स्टोल की खरीद पर ट्वीट किया। “खादी महात्मा गांधी तथा भारत के समृद्ध इतिहास के साथ घनिष्टता से जुड़ा हुआ है। एक खादी कॉटन मधुबनी पेंटेड स्टोल की खरीद की। यह एक सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाला उत्पाद है और हमारे नागरिकों की रचनाशीलता के साथ घनिष्टतापूर्वक जुड़ा हुआ है।

बंगाल से जूट फाइल फोल्डर तो केरल से निलाविलाक्कु खरीदा

International Women’s Day: पश्चिम बंगाल के हस्तनिर्मित जूट फाइल फोल्डर पर मोदी ने ट्वीट किया “मैं निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल के इस हस्तनिर्मित जूट फाइल फोल्डर का उपयोग करने जा रहा हूं। राज्य के जनजातीय समुदायों द्वारा बनाए गए पश्चिम बंगाल के इस जूट उत्पाद को निश्चित रूप से आपके घरों में होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने असम के काकातीपापुंग डेवलपमेंट ब्लॉक के स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए एक गामुसा की भी खरीद की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया “ आपने अकसर मुझे गामुसा पहने हुए देखा है। यह बेहद आरामदायक है। आज मैंने काकातीपापुंग डेवलपमेंट ब्लॉक के विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए एक गामुसा की खरीद की।

International Women’s Day: मोदी ने केरल स्थित महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक ताड़शिल्प निलाविलाक्कु की खरीद के बारे में भी ट्वीट किया। 

मैं केरल स्थित महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक ताड़शिल्प निलाविलाक्कु की प्राप्ति की आतुरता से प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह सराहनीय है कि किस प्रकार हमारी #नारीशक्ति ने स्थानीय शिल्पों तथा उत्पादों को संरक्षित किया है तथा इसे लोकप्रिय बनाया है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version