Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

भारतीय जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के निश्चय पर रहते हैं अटलः सीडीएस रावत

भारतीय जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के निश्चय पर रहते हैं अटलः सीडीएस रावत | CDS Rawat

आम मत | नई दिल्ली

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अरुणाचल प्रदेश और असम में चीन सीमा से लगे सैन्य अड्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेना की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य पालन से नहीं रोक सकती।

उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा अपने निश्चय पर अटल रहते हैं। रावत ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी केवल भारतीय जवान ही सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखकर डटकर दुश्मनों का सामना करते हैं और देशवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं। 

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version