Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

80 राष्ट्रपति तो 215 कर्मी पुलिस पदक के लिए चयनित

80 राष्ट्रपति तो 215 कर्मी पुलिस पदक के लिए चयनित | medal

आम मत | नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने वीरता और सर्विस पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। मंत्रालय के सूची के मुताबिक, कुल 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। 80 लोगों को विशेष सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। वहीं, 631 लोगों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक के लिए चुना गया है। कुल पदकों की बात करें तो झारखंड के हिस्से 24 मेडल आए हैं।

यह भी पढ़ेंः इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए BEL ने निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः HAL ने 2000 रिक्तियों के लिए मांगे आवेदन, जाने क्या है प्रक्रिया

अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं। वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है। इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं।

Exit mobile version