Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

फेस्टिव सीजन में गड़बड़ाएगा रसोई का बजट, आलू-प्याज के दामों में आया उछाल

फेस्टिव सीजन में गड़बड़ाएगा रसोई का बजट, आलू-प्याज के दामों में आया उछाल | potato onion

आम मत | नई दिल्ली

आम आदमी एक ओर जहां कोरोना वायरस से परेशान है तो दूसरी ओर अब सब्जियों के बढ़ते दामों ने भी परेशान कर रखा है। इस त्योहारी सीजन में आप खुलकर खर्च नहीं कर पाएंगे। दूसरे प्रोडक्ट्स के साथ ही फूड प्रोडक्ट्स की बढ़ती कीमतों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। रोजमर्रा की सब्जियों आलू-प्याज के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। अभी तक 60 रुपए किलो मिलने वाला प्याज अब 80-100 रुपए किलो हो गया है।

त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतें रिटेल में 100 रुपए के पार पहुंच चुकी हैं। आलू की कीमतें 50 रुपए प्रति किलो हो गई है। लहसुन 170 रुपए प्रति किलो हो गया है। हरी सब्जियां रिटेल बाजार में 60 से लेकर 200 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। हरी मटर इस समय मुंबई के रिटेल बाजार में 200 रुपए किलो पर बिक रही है।

उल्लेखनीय है कि बेमौसम बरसात के चलते प्याज की फसल खराब हुई है। इसके कारण कीमतों में उछाल आया है। कर्नाटक, आंध्र, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश के कारण 50 फीसदी फसल खराब हो जाने के कारण कम आवक हो रही है। इसके कारण दामों में लगातार इजाफा हो रहा है।

मुंबई में 100 रुपए किलो बिक रहा प्याज

मुंबई में रिटेल में प्याज 100 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है, वहीं दिल्ली में एक किलो प्याज की कीमत 70 से 80 रुपए हो गई है। कोलकाता में भी लगभग यही रेट है। चेन्नई में प्याज का खुदरा भाव 70 से लेकर 90 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। दूसरे मेट्रो शहरों के मुकाबले चेन्नई और मुंबई में प्याज सबसे महंगा बिका।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version