Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

दिल्ली-मुंबई के बीच रूक सकती है विमान-ट्रेन सेवा, महाराष्ट्र सरकार कर रही विचार

Maharashtra CM

आम मत | नई दिल्ली

दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में शुक्रवार से हाउस टू हाउस सर्वे शुरू हुआ। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार दिल्ली से मुंबई के बीच विमान सेवा को बंद करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों शहरों के बीच रेल सेवा को भी रोका जा सकता है।

जाहिर है एक तरफ पूरे देश में लॉकडॉउन को खत्म कर फिर से उद्योग व्यवस्था बहाल करने पर काम किया जा रहा है लेकिन दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कोरोना की वजह से लोगों की जान गई है। उसे लेकर महाराष्ट्र सरकार चिंतित है और वहां इसके असर को कम करने या कोरोना के प्रसार को रोकने की दिशा में यह एहतियाती कदम उठा रही है।

हालांकि सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि अगर फैसला लिया गया तो लोगों को 48 घंटे का समय दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र सीएम ने अधिकारियों से बात की थी, इस दौरान प्रस्ताव रखा गया कि दिल्ली में कोरोना के मामले काफी बढ़े हैं।

दिल्ली और मुंबई के बीच लोगों का आना-जाना भी बहुत होता है. इसलिए कोरोना को रोकने के लिए दोनों राज्यों के बीच आवागमन को रोक दिया जाए। जिसके बाद महाराष्ट्र सीएम ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version