Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार | Nobel Peace Prize

आम मत | स्टॉकहोम

शांति के लिए इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि संस्था को दिया गया है। इस बार ये सम्मान वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन को दिया गया। संस्था को यह सम्मान कोरोना संकट, सैन्य संकट और अन्य मुश्किल वक्त के बीच दुनिया में बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को खाना खिलाने और मदद करने के लिए ये चयन किया गया।

नॉर्वेयिन नोबेल कमेटी की ओर से शुक्रवार को घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया के सबसे बड़ी संस्था है जो कि खाने की मदद देती है। साल 2019 में WFP ने 88 देशों के 100 मिलियन लोगों को खाना मुहैया कराया।

साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने सभी को खाना खिलाने के लिए एक नया मिशन माना था। आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में करीब 135 मिलियन लोग भूख के दुख से गुजरे जिनके पीछे युद्ध और सैन्य संकट जैसे कारण हैं।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version