Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

रूसः ब्लादिमीर पुतिन पर आजीवन नहीं दर्ज होगा केस, बिल होगा पास

रूसः ब्लादिमीर पुतिन पर आजीवन नहीं दर्ज होगा केस, बिल होगा पास | putin

ST PETERSBURG, RUSSIA - NOVEMBER 3, 2020: Russia's President Vladimir Putin during a meeting with Alexander Beglov, Governor of St Petersburg. Alexei Nikolsky/Russian Presidential Press and Information Office/TASS Ðîññèÿ. Ñàíêò-Ïåòåðáóðã. Ïðåçèäåíò Ðîññèè Âëàäèìèð Ïóòèí âî âðåìÿ ðàáî÷åé âñòðå÷è ñ ãóáåðíàòîðîì Ñàíêò-Ïåòåðáóðãà Àëåêñàíäðîì Áåãëîâûì. Àëåêñåé Íèêîëüñêèé/ïðåññ-ñëóæáà ïðåçèäåíòà ÐÔ/ÒÀÑÑ

आम मत | मॉस्को

रूस में एक ऐसा बिल पास होने वाला है, जिसमें राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के पद से हटने के बाद भी उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक रूस की संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद खुद पुतिन इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। रूसी संसद के निचले सदन डुमा ने नए बचाव विधेयक को समर्थन दे दिया है।

इस वक्त रूस के सिर्फ एक पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव जीवित हैं जिन्हें पुतिन के साथ नए कानून का लाभ मिलेगा। दमित्री मेदवेदेव पुतिन के सहयोगी हैं। इस बिल के अनुसार, रूस के पूर्व राष्ट्रपति, परिवार भी पुलिस जांच और पूछताछ के दायरे से बाहर होंगे। साथ ही इन लोगों की संपत्ति भी जब्त नहीं की जा सकती।

हालांकि, नए बचाव विधेयक में असाधारण परिस्थितियों में किए गए गंभीर अपराध और राजद्रोह के मामलों को अपवाद की श्रेणी में रखा गया है। यानी इन स्थितियों में पूर्व राष्ट्रपतियों पर भी मुकदमा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि पुतिन गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उनकी गर्लफ्रेंड और बेटियां पद छोड़ने के लिए दबाव बना रही हैं। पुतिन वर्ष 2000 से रूस के राष्ट्रपति पद पर कायम हैं। उनका चौथा कार्यकाल वर्ष 2024 में पूरा होगा।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version