Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

ओबामा की किताब में खुलासाः लादेन को पाक में मारने के खिलाफ थे बाइडेन

Barack obama's book

आम मत | वॉशिंगटन

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आत्मकथा अ प्रोमिस्ड लैंड जब से मार्केट में आई है। तब से कई रहस्यों पर से पर्दा उठ रहा है। किताब के एक अंश में कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन के खात्मे की प्लानिंग के बारे में भी बताया गया। इस अंश में यह भी बताया गया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में लादेन के खात्मे का प्लान बनाया और उनके कौनसे सहयोगी इसके लिए तैयार नहीं थे।

ओबामा ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान सभी संस्मरणों को इस किताब में लिखा है। इसमें बताया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति होने के कारण उन्हें ऐबटाबाद में होने जा रहे ऑपरेशन की पूरी जानकारी थी। ओबामा ने लिखा कि जब ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने की जानकारी मिली तो उसके खात्मे के लिए ऑपरेशन बनाया गया।

इसमें पाकिस्तानी एजेंसियों को शामिल नहीं किया गया। इसका कारण कई पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी और आईएसआई ऑफिसर तालिबान और अलकायदा के लोगों से मिले होना था। लादेन के खात्मे के लिए दो प्लान बनाए गए थे। पहला, एयर स्ट्राइक कर उसके ठिकाने को उड़ा देना।

दूसरा चुनिंदा सैनिक हेलीकॉप्टर के जरिए पाकिस्तान जाएं और लादेन को मार गिराए। इन दोनों में से एक प्लान एग्जीक्यूट होना था। ओबामा ने आगे लिखा कि उन्होंने दूसरे प्लान को अपनी मंजूरी दी। हालांकि, तत्काली रक्षामंत्री रॉबर्ट गेट्स और तत्कालीन उपराष्ट्रपति जो बाइडेन इसके विरोध में थे।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version