Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

सुशांत केसः फैसले पर लोगों ने जताई खुशी, बहन बोली-सत्य की जीत का पहला कदम

RIP SSR

आम मत | मुंबई / नई दिल्ली

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सीबीआई को सौंप दी। फैसले के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत के फेवर में पोस्ट किए गए। फैसले पर सुशांत की बहन श्वेता ने लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही, इसे सत्य की जीत में पहला कदम बताया।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सुशांत एक टैलेंटेड एक्टर थे, पूरी क्षमताएं दिखाने का मौका मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इधर, सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से जस्टिस फॉर सुशांत सिंह के नाम से कैंपेन चल रहा था।

सुशांत की अमेरिका निवासी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विट करके यह कैंपेन शुरू किया था। उनके इस कैंपेन में सुशांत के फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी उनका साथ दिया। बुधवार को आए फैसले के बाद भी सभी ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया।

दूसरी ओर, कंगना रनौट ने ट्वीट कर बॉलीवुड को निशाने पर लिया। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा कि मेरे पीछे दोहराओ, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने उनकी औकात दिखा दी। माना जा रहा है कि कंगना ने इस ट्वीट के जरिए दीपिका पादुकोण पर तंज कसा है।

मालूम हो कि दीपिका डिप्रेशन को लेकर काफी वोकल रही हैं। वे हमेशा डिप्रेशन के मुद्दे पर बात करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुकता फैलाती रहती हैं। जून महीने में सुशांत की डेथ के कुछ दिन बाद दीपिका ने लिखा था- मेरे पीछे दोहराओ, आप डिप्रेशन से भाग नहीं सकते।

https://twitter.com/deepikapadukone/status/1274598814767144961?s=20
Exit mobile version