Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

महाराष्ट्रः क्वारंटाइन सेंटर में रेप, आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव

रेप

आम मत | मुंबई

महाराष्ट्र में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। पनवेल के कोंन गांव के क्वारंटाइन सेंटर में गुरुवार रात बलात्कार की घटना सामने आई। सबसे अहम बात यह है कि बलात्कार का आरोपी और पीड़िता दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं।

पनवेल पुलिस के अनुसार, पनवेल और नवी मुंबई महानगर पालिका ने कोविड क्वारनटीन सेंटर बनाया है। यहां संक्रमित आरोपी और पीड़िता को कुछ दिनों पहले ही क्वारनटीन सेंटर में रखा गया था।

जानकारी के अनुसार, संक्रमित होने के कारण आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही वार्ड में रखे गए थे। आरोपी संक्रमित होने के कारण अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version