Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

यूपी के फिरोजाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या

यूपी के फिरोजाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या | DK Gupta

आम मत | आगरा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। दयाशंकर गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने घेर कर गुप्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इससे उनकी मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए। हत्या से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर निकलकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नगला बीच में दया शंकर गुप्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और फायरिंग कर दी। उन्हें आनन-फानन में आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version