Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

बेल मिलने के बाद पहले दिन रिया ने सांताक्रूज पुलिस थाना में दी हाजिरी

FILE- Rhea Chakraborty

आम मत | मुंबई

ड्रग कनेक्शन में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती गुरुवार को रिया सांताक्रूज पुलिस थाना हाजिरी के लिए पहुंची। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को रिया को सशर्त जमानत दी थी। इसमें एक शर्त यह थी कि अगले 10 दिन तक रिया को नजदीकी थाने में सुबह 11 बजे हाजिरी देनी होगी। साथ ही, 6 माह तक प्रत्येक महीने के पहले सोमवार को एनसीबी के समक्ष भी पेश होना होगा। इसी कड़ी में रिया गुरुवार को हाजिरी देने के लिए सांताक्रूज पुलिस थाना पहुंची थी।

उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि रिया का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और इस बात की संभावना नहीं है कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान वह जांच को प्रभावित कर सकती हैं या सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं।

बेल मिलने के बाद पहले दिन रिया ने सांताक्रूज पुलिस थाना में दी हाजिरी | Rhea at santakruz police station 1
बेल मिलने के बाद पहले दिन रिया ने सांताक्रूज पुलिस थाना में दी हाजिरी 2

एनसीबी ने रिया को मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस कानून की सख्त धारा 27-ए के तहत आरोपी बनाया था। यह धारा मादक पदार्थ की तस्करी के लिए वित्त पोषण करना और शरण देने से संबंधित है।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version