Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

कंगना-रंगोली की बढ़ीं मुश्किलें, बांद्रा के बाद अब अंधेरी कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

कंगना-रंगोली की बढ़ीं मुश्किलें, बांद्रा के बाद अब अंधेरी कोर्ट ने दिए जांच के आदेश | Kangana Rangoli

आम मत | मुंबई

एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब बांद्रा कोर्ट के बाद अंधेरी कोर्ट ने दोनों बहनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता और एडवोकेट काशिफ अली खान ने अंधेरी कोर्ट में दोनों बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर गुरुवार को सुनवाई हुई।

वकील कासिफ ने दो धर्मों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप लगाए। इसी गंभीर आरोप के आधार पर पर अंधेरी कोर्ट ने कंगना रनौत और बहन रंगोली के खिलाफ अंबोली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही उन्हें समान जारी करने को कहा है। कंगना के काशिफ का आरोप है कि कंगना और रंगोली ट्वीटर के जरिए देश मे साम्प्रदाइक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

कानून के प्रति उनके मन मे कोई सम्मान नहीं हैं और ना ही किसी का खौफ। आज वो खुद को कानून से ऊपर मानती हैं। संविधान हम सभी को बोलने की आज़ादी देता है जिसका वो गलत फायदा उठा रही हैं। कंगना और उनकी बहन लगातार ट्वीटर के माध्यम से देश मे साम्प्रदायिक तनाव और दंगा भड़काने का काम कर रही हैं।

उनके खिलाफ बोलने वालों को वो पप्पू सेना कह रही हैं, मुम्बई पुलिस के खिलाफ बयान बाजी कर रही हैं। रनौत सिस्टर्स दो धार्मिक समूहों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। दोनों बहनें एक वर्ग को टारगेट कर रही हैं। अब अंधेरी कोर्ट ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं इस बार उनका कोई बहाना नहीं चलेगा और उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version