Site icon AAMMAT.in: AAM MAT NEWS

मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना को कोरोना, अस्पताल में भर्ती | mulayam

आम मत | लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कोरोना की पुष्टि हुई। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें लक्षण नहीं हैं।

मुलायम सिंह की पत्नी साधना भी कोरोना की चपेट में आ गई। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्होंने जांच कराई थी। मुलायम सिंह और साधना गुप्ता को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया है। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं।

Contributor
Do you like आममत न्यूज़ डेस्क's articles? Follow on social!
Exit mobile version