राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी ने इसरो को चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के तीसरे चन्द्र मिशन चन्द्रयान-3 (Mission Chandrayaan 3) के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और वैज्ञानिकों की सराहना की।