खेलप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

धोनी के रिटायरमेंट पर युवराज सिंह ने ट्वीट कर कुछ ऐसा दिया रिएक्शन

आम मत | चंडीगढ़

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने 15 अगस्त को रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इसके बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ सी आ गई। उनके साथी खिलाड़ियों ने भी उन्हें आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवराज सिंह के बयान ना आने पर लोगों को काफी अजीब लगा। इस बारे में फैंस ने काफी मैसेज भी लिखे। युवी ने रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। उन्होंने माही के साथ अपने फोटो वाला वीडियो शेयर किया।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि एक शानदार करिअर के लिए बधाई माही। 2007 और 2011 के विश्व कप उठाने और देश के लिए तुम्हारे साथ कई बेहतरीन पारियां खेलने में मजा आया। तुम्हारे भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि युवराज और धोनी की साझेदारियों ने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई। दोनों की जोड़ी ने 52 की औसत से तीन हजार से अधिक रन बनाए। इस जोड़ी ने 50 ओवरों के प्रारूप में सौ रनों से ज्यादा की 10 साझेदारियां कीं। युवराज ने पिछले साल 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button