खेलराष्ट्रीय खबरें

रोहित शर्मा सहित 5 को खेल रत्न, 29 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड की सिफारिश

आम मत | नई दिल्ली

खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने मंगलवार को खेल पुरस्कारों की सिफारिश की। इसमें रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न की सिफारिश की गई। वहीं, 29 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए की गई। समिति की सिफारिश के बाद अंतिम फैसला खेल मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। नई दिल्ली के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में बैठक हुई। 12 सदस्यीय चयन समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे।

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के एथलीट मरियप्पन थंगवेलु के नाम भी सिफारिश भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए की गई है। पहले चार खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई थी, लेकिन बाद में इसमें रानी रामपाल का नाम भी जोड़ दिया गया।

रोहित शर्मा सहित 5 को खेल रत्न, 29 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड की सिफारिश | ishant
रोहित शर्मा सहित 5 को खेल रत्न, 29 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड की सिफारिश 7

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अर्जुन पुरस्कार के लिए भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर, फर्राटा धाविका दुती चंद, फुटबॉलर संदेश झिंगन, महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, महिला मुक्केबाज लोवलीना बोरगोहेन और लूस के दिग्गज शिवा केशवन सहित 29 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button