खेलप्रमुख खबरें

IPL: दिल्ली कैपिटल्स के आगे राजस्थान रॉयल्स ढेर, 46 रन से हारी

आम मत | शारजाह

IPL में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 8 विकेट पर 184 रन बनाए। उसकी ओर से शिमरोन हेत्मेयर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जोस बटलर 13 रन बनाकर चलते बने।

कप्तान स्टिव स्मिथ भी ज्यादा नहीं चल पाए और 56 रन के कुल स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर और यशस्वी जयसवाल 82 रन के स्कोर पर वापस लौट गए।

एक छोर पर राहुल तेवतिया ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेटों के पतन और बढ़ती रन रेट के चलते वे भी कुछ ना कर सके। राजस्थान की पूरी टीम महज 138 रन पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कसिगो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। दिल्ली सर्वाधिक 10 अंकों के साथ टॉप पॉजिशन पर है। वहीं, राजस्थान 4 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button