खेलराष्ट्रीय खबरें

Dhoni Special: अश्विन बोले- टेस्ट से संन्यास के बाद जर्सी पहने सारी रात रोए थे माही

आम मत | चेन्नई

कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्रसिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनके साथी खिलाड़ी उन्हें लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। भारतीय और चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथी खिलाड़ी रहे रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) ने धोनी से जुड़े कुछ अनछुए पहलू सामने रखे।

यह भी पढ़ेंः मप्र सरकार का ऐलान, राज्य की सरकारी नौकरियां प्रदेश के लोगों के लिए होंगी आरक्षित

धोनी ने 19 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। अश्विन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए पहला टेस्ट भारत हार गई थी। दूसरे टेस्ट से पहले उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद माही की आंखों में आंसू आ गए थे। वे पूरी रात 7 नंबर लिखी वह जर्सी पहने रहे।

उन्होंने बताया कि उस शाम धोनी के रूम में ईशांत शर्मा, सुरेश रैना और वे मौजूद थे। अश्विन ने आगे बताया कि पहला टेस्ट को बचाने के लिए धोनी के साथ मैं भी कोशिश कर रहा था। मैच हारने के बाद धोनी ने स्टंप उठाते हुए कहा कि बस हो गया। यह पल उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। उस पूरी रात वे अपनी टेस्ट जर्सी पहने रहे, उनकी आंखों में आंसू थे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button