खेलप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

महेंद्र सिंह धोनी के लिए फेरवैल मैच कराने की तैयारी में BCCI

आम मत | मुंबई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) महेंद्रसिंह धोनी के लिए फेरवैल मैच के आयोजन की तैयारी कर रहा है। बोर्ड सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई IPL के दौरान ही मैच के लिए धोनी से बात करेगा। उसके बाद ही आगे का शेड्यूल तय करेगा।

बोर्ड अधिकारी के अनुसार, अभी कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं खेली जानी है। आईपीएल के बाद देखा जाएगा कि क्या किया जा सकता है, क्योंकि धोनी इस सम्मान के हकदार है। उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है। बोर्ड हमेशा उनके लिए फेरवैल मैच करवाना चाहता था। वे अन्य खिलाड़ियों से अलग हैं। उन्होंने जब संन्यास की घोषणा की तो किसी ने भी इसके बारे सोचा तक नहीं था। हालांकि, अभी तक धोनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

महेंद्र सिंह धोनी के लिए फेरवैल मैच कराने की तैयारी में BCCI | dhoni 1
महेंद्र सिंह धोनी के लिए फेरवैल मैच कराने की तैयारी में BCCI 7

बोर्ड अधिकारी के मुताबिक, धोनी के लिए सही सम्मान समारोह होगा, चाहे वे इस पर सहमत हों या नहीं। उन्हें सम्मानित करना बोर्ड के लिए सम्मान की बात होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने भी धोनी के लिए फेरवैल मैच के आयोजन का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की थी। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर में 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेले थे।

इसे भी पढ़ें:
Show More

Related Articles

Back to top button