खेलअंतराष्ट्रीय खबरें

IPL: राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे बेन स्टोक्स

आम मत | दुबई

कोरोना के कारण इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुबई में खेला जाने वाला है। IPL टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) को 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले झटका लगा है। RR के स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स IPL के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। वे अपने बीमार पिता और पूर्व क्रिकेटर गेड स्टोक्स की न्यूजीलैंड में देखभाल कर रहे हैं। इस कारण वे RR के शुरुआती मुकाबलों में नहीं जुड़ सकेंगे।

राजस्थान रॉयल्स प्लेयर बेन स्टोक्स
राजस्थान रॉयल्स प्लेयर बेन स्टोक्स
राजस्थान रॉयल्स प्लेयर बेन स्टोक्स

बेन के पिता कैंसर पेशेंट हैं और उनका इलाज चल रहा है। वे पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के बीच में ही पिता के पास न्यूजीलैंड चले गए थे। यहां पहुंचने पर वे 14 दिन क्वारंटाइन रहे। अब वे अपने पिता से मिलेंगे। वे यह मुश्किल समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टोक्स को रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए की बोली के साथ टीम से जोड़ा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button