विज्ञान

मंगल पर उतरा NASA का रोवर, ग्रह की आवाज की रिकॉर्ड

आम मत | नई दिल्ली

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए रोवर ने ग्रह की आवाज रिकॉर्ड की। नासा ने इसे खुद जारी किया। हालांकि, 10 सैकंड की इस क्लिप में बहुत मामूली सी आवाज सुनाई दी। इस वीडियो को नासा (NASA) ने मंगल पर कैसे लैंड करें नाम दिया। रोवर में लगे कैमरों के जरिए पहली बार मंगल पर लैंडिंग की स्पष्ट तस्वीरें मिल सकीं।

NASA
मंगल पर उतरा NASA का रोवर, ग्रह की आवाज की रिकॉर्ड 9

यह पूरा वीडियो 3 मिनट से ज्यादा का है। इसमें तीन फ्रेम से लैंडिंग, हीट शील्ड और पैराशूट दिखाए गए हैं। नासा ने कहा- यह इतिहास में पहली बार हुआ जब मार्स पर लैंडिंग का वीडियो और तस्वीरें ली गई हैं। रोवर ने मंगल ग्रह पर उतरने की कुल 23 हजार तस्‍वीरें भेजी हैं।

लैंडिंग के एक-एक पल को रोवर ने किया कैद

NASA
मंगल पर उतरा NASA का रोवर, ग्रह की आवाज की रिकॉर्ड 10

रोवर ने पैराशूट की मदद से मंगल ग्रह की लाल धरती पर लैंड करने के एक एक पल को कैमरे में कैद किया है।19 फरवरी को पर्सिवरेंस रोवर धरती से टेकऑफ करने के 7 महीने बाद मंगल ग्रह पर लैंड हुआ था। रिकॉर्ड 25 कैमरे वाले पर्सिवरेंस रोवर ने अलग-अलग एंगलों से मंगल की लाल बजरी वाली धरती को कैद किया। मंगल की उबड़-खाबड़ और बीच-बीच में गड्ढों वाली सतह के इतने करीब का वीडियो पहली बार सामने आया है।

लैंडिंग के दौरान बंद हो गया था रोवर का माइक्रोफोन

NASA
मंगल पर उतरा NASA का रोवर, ग्रह की आवाज की रिकॉर्ड 11

नासा (NASA) के हवाले से कहा गया कि गुरुवार को जब पर्सिवरेंस ने मार्स पर लैंडिंग की थी उस दौरान इसके माइक्रोफोन ने काम करना अचानक बंद कर दिया था। यही वजह है कि लैंडिंग के दौरान का इसका ऑडियो सामने नहीं आ सका था।

हालांकि, इसके बाद माइक्रोफोन ने काम करना शुरू कर दिया और अब इसकी पहली क्लिप नासा ने जारी की है। रोवर में एक हेलीकॉप्‍टर लगा है जिसे Ingenuity नाम दिया गया है। यह रोवर मंगल ग्रह पर उतरने के बाद नासा (NASA) के वर्ष 2006 में भेजे गए ऑर्बिटर की मदद से अपना डेटा और तस्‍वीरें भेज रहा है।

[formidable id=”2″]

Show More

Related Articles

Back to top button