प्रमुख खबरेंकोरोना अपडेटराष्ट्रीय खबरें

वैज्ञानिकों बोले- ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप 70% ज्यादा संक्रामक, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराएं नहीं

आम मत | नई दिल्ली

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन पर एक ओर जहां सावधानीवश कई देशों ने यूके से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। वैज्ञानिकों को अनुमान है कि कोरोना का जो नया रूप ब्रिटेन में मिला है वह पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार अलर्ट है।

जानकारी के अनुसार, यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है, इसे बहुत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है, यानी इसके गुण बदलते रहते हैं।

म्यूटेशन होने से ज्यादातर वेरिएंट खुद ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो जाता है। यह प्रोसेस इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक एक रूप को समझ भी नहीं पाते और दूसरा नया रूप सामने आ जाता है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button