प्रमुख खबरें

गांगुली की सफल एंजियोप्लास्टी, डॉक्टर बोले- क्रिटिकल थे ब्लॉकेज

आम मत / कोलकाता

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सफल एंजियोप्लास्टी हो गई। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सौरव गांगुली की हालत स्थिर है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया। फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं।

इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि गांगुली 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रहेंगे। वे पूरी तरह होश में हैं। उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे। वहीं, अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि सौरव गांगुली के हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो क्रिटिकल थे। राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है। उन्हें स्टेंट लगाया गया है।

दादा से मिलने अस्पताल पहुंची दीदी

इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सौरव गांगुली ने मिलने अस्पताल पहुंची। ममता ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने (सौरव) इससे पहले कभी भी अपना टेस्ट नहीं करवाया था। वे एक खिलाड़ी हैं, हम सोच भी नहीं सकते कि उन्हें ऐसी कोई समस्या थी।

उनकी सफल एंजियोप्लास्टी के लिए मैं डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करती हूं। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दादा की पत्नी डोना गांगुली से फोन पर बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली को शनिवार सुबह कोलकाता स्थित घर में बने जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें शहर के ही वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button