प्रमुख खबरेंविज्ञान

शोध में खुलासाः ऐसी आवाज वाले पुरुष नहीं होते भरोसेमंद

आम मत | नई दिल्ली

आम तौर पर लोग किसी व्यक्ति की आवाज से उसके व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगाते हैं। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार आप किसी व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए उसकी उम्र, हाईट एंड हेल्थ आदि के बारे में अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। पुरुषों की आवाज को लेकर एक शोध में नया खुलासा हुआ है।

इस शोध के नतीजे महिलाओं को थोड़ा सावधान और चिंता में भी डाल सकते हैं। देखा जाता है कि महिलाओं को भारी आवाज वाले पुरुष काफी पसंद आते हैं। वे इसे उनके मैचो पर्सनेलिटी से जोड़कर देखती हैं, लेकिन दूसरी ओर शोध बताती है कि ऐसे पुरुषों (भारी आवाज वाले) पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे पुरुष अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। चीन के साउथवेस्ट यूनिवर्सिटी ने यह शोध की।

स्टडी के लिए धूम्रपान न करने वाले कई पुरुषों को शब्दों की एक सूची पढ़ने के लिए दी गई थी। फिर आवाज़ की फ्रीक्वेंसी और पिच को समझने के लिए इन शब्दों का विश्लेषण किया गया। इसके बाद रिश्तों के प्रति दृष्टिकोण जानने के लिए उनका मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया।

शोध में खुलासाः ऐसी आवाज वाले पुरुष नहीं होते भरोसेमंद | men 1
सभी फोटो प्रतिकात्मक

ठहराव वाले पुरुषों में ज्यादा था टेस्टोस्टेरोन का स्तर

नतीजों में सामने आया कि भारी आवाज़ वाले पुरुष अपने पार्टनर के प्रति कम प्रतिबद्ध थे और वे धोखा भी दे सकते थे। दरअसल, इन पुरुषों की आवाज़ से उनके सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के स्तर के बारे में पता लगाया गया। वहीं, तेज और कर्कश आवाज वाले पुरुषों की तुलना में ठहराव वाले पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा था। शोधकर्ताओं के अनुसार, टेस्टोस्टेरोन से किसी व्यक्ति की विशेषताओं और उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भारी आवाज वाले पुरुषों में होता है टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक

भारी आवाज़ वाले पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा होता है और इसलिए महिलाएं इनके प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं। स्टडी से ये भी पता चलता है कि ज्यादा टेस्टोस्टेरोन वाले पुरुषों के बच्चे स्वस्थ होते हैं। जीवनसाथी के चुनाव के वक्त महिलाएं पुरुषों के आवाज़ से ज्यादा उसके व्यक्तित्व पर ज्यादा ध्यान देती है। पार्टनर के तौर पर वो ऐसे पुरुषों को चुनना पसंद करती हैं जो घर के हर काम में उसका साथ दे सके।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button