आम मत | नई दिल्ली
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश तबीयत बिगड़ने के बाद वे दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
डॉक्टरों ने गुरुवार को बताया था कि मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण वे वेंटीलेटर पर थे। लीवर की बीमारी से जूझते स्वामी अग्निवेश को लीवर प्रत्यर्पण की सलाह दी गई थी। उल्लेखनीय है कि स्वामी अग्निवेश ने वर्ष 1970 में आर्य सभा पार्टी बनाई थी। इसके बाद 1977 में उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत मिली। वे हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर भी रहे।
वहीं, अन्ना हजारे के वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही, टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 2011 के सीजन में भी वे बतौर प्रतिभागी शामिल हुए थे। हालांकि, उन्होंने 3 दिन में ही घर छोड़ दिया था।