प्रमुख खबरेंराजनीति खबरें

सुब्रमण्यम स्वामी ने एमएस धोनी को दिया भाजपा में आने का ऑफर

आम मत | नई दिल्ली

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट लिए अभी एक दिन भी नहीं बीता कि उन्हें राजनीति में आने का ऑफर मिल गया। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता दे डाला।

स्‍वामी ने ट्वीट किया कि एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है। उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद लोग लगातार उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।

इसी बीच कांग्रेस नेता कपिल सिबल ने कहा कि धोनी हमारे दिल-दिमाग से कभी रिटायर नहीं होंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट्स की बहुत याद आएगी। शरद पवार ने कहा कि क्रिकेट से मेरा लंबा नाता रहा है और जब हमने धोनी को कप्तान बनाया तो हमें यकीन था कि वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक होंगे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button