राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ेंगी सोनिया, 23 नेताओं ने पदाधिकारियों के बदलाव की मांग की

आम मत | नई दिल्ली

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो चुका है। वहीं, सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी अब इस पद को छोड़ने का मन बना चुकी हैं। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है।

हालांकि, कांग्रेस ने सोनिया के पद छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरें गलत हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इसमें ऊपर से नीचे तक के पदाधिकारियों में बदलाव की मांग की है। पत्र लिखने वालों में पांच मुख्यमंत्रियों के अलावा CWC सदस्य, सांसद और कई पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

पत्र में यह की गई मांग

  • लीडरशिप फुल टाइम (पूर्णकालिक) और प्रभावी हो, जो कि फील्ड में एक्टिव रहे। उसका असर भी दिखे।
  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव करवाए जाएं।
  • इंस्टीट्यूशनल लीडरशिप मैकेनिज्म तुरंत बने, ताकि पार्टी में फिर से जोश भरने के लिए गाइडेंस मिल सके।

कांग्रेस का एक गुट राहुल गांधी को फिर बनाना चाहता है अध्यक्ष

दूसरी ओर, पार्टी का एक गुट राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाना चाहता है। पार्टी ने भी 2 दिन पहले मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि देशभर के कार्यकर्ता राहुल को अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में राहुल से पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने की अपील की है।

राजनीति से जुड़ी तमाम खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button