प्रमुख खबरेंराजनीति खबरें

बिहार पुलिस की निगरानी में है रिया चक्रवर्ती, रूमी जाफरी से हुई पूछताछ

आम मत | मुंबई

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में बिहार पुलिस मुंबई में जांच में जुटी है। बिहार पुलिस ने कहा कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनकी निगरानी में है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस शनिवार को निर्माता रूमी जाफरी के अंधेरी वेस्ट स्थित आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची।

बिहार पुलिस के अनुसार, अब तक पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बिहार पुलिस ने कहा कि वे रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेंगे। हालांकि उन्हें (रिया) अभी तक कोई समन नहीं भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः बिहार पुलिस रिया के खिलाफ जारी कर सकती है लुकआउट नोटिस

उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम कुछ ही दिनों में मुंबई पहुंचने वाली है। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने सुशांत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि सुशांत सिंह की मृत्यु की जांच दो पुलिस अलग-अलग करे, यह अटपटा है। अगर मुंबई पुलिस जिद्द नहीं छोड़ती तो बेहतर होगा बिहार सरकार केंद्र को लिखे और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करे। कम से कम जांच को एक दिशा मिलेगी और जनभावनाओं का सम्मान होगा। सबसे अहम बात सुशांत के साथ न्याय होगा।

यह भी पढ़ेंः सुशांत के पिता की मांग पर करेंगे सीबीआई जांच की सिफारिशः नीतीश

उन्होंने इससे पहले एक ट्वीट के जरिए मुंबई और बिहार पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि दो राज्यों की पुलिस मुंबई की सड़कों पर जांच को लेकर जिस तरह का बर्ताव कर रही है, वह भद्दा लग रहा है। पटना पुलिस को मुंबई पुलिस को धकेल कर गाड़ी में बैठा दिया। लगता जांच नहीं, एक होड़ चल रही है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button