अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरेंराजनीति खबरें

डिजिटल Strike: 47 चीनी ऐप्स बैन, पबजी-लूडो पर लग सकता है प्रतिबंध

आम मत | नई दिल्ली

भारत सरकार चीन पर डिजिटल स्ट्राइक के मूड में आ चुकी है। केंद्र सरकार ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स को देश में प्रतिबंधित किया था। इसके बाद सोमवार 27 जुलाई को एक बार फिर से चीन पर डिजिटल स्ट्राइक की गई है। इस बार 47 ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया है।

ये 47 ऐप्स पहले बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन और लाइट वर्जन हैं। हालांकि, प्रतिबंधित किए गए इन 47 ऐप्स के नामों का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है। साथ ही, प्रतिबंध को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है।

पबजी-लूडो गेमिंग ऐप्स पर रखी जा रही नजर

अब तक भारत में कुल 106 चीनी ऐप्स को बैन किया जा चुका है। वहीं, खबर यह भी है कि अब भारत सरकार ने 275 चीनी मोबाइल ऐप्स की लिस्ट तैयार की है। साथ ही, पबजी, लूडो जैसे ऐप्स पर भी नजर रखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार इन ऐप्स की जांच कर यह पता लगाएगी कि ये ऐप्स प्राइवेजी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। अगर जांच में ऐसा पाया गया तो देश में पबजी, लूडो जैसे ऐप्स पर भी बैन लग सकता है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button