By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शनिवार, 14 जून 2025
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • Home
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
      • ऑटोमोबाइल
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
      • खाना
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • अंकज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
      • लेख
      • विशेष
      • समाचार लेख
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Reading: Rajasthan BJP President: सीपी जोशी बने प्रदेशाध्यक्ष, चुनाव से पहले पूनिया की हुई विदाई
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • राजनीति
  • देश
  • क्षेत्रीय खबरें
  • अपराध
  • विदेश
  • News
  • एंटरटेनमेंट
  • Latest News
  • खेल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Search
  • Home
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
- Advertisement -
राजनीति

Rajasthan BJP President: सीपी जोशी बने प्रदेशाध्यक्ष, चुनाव से पहले पूनिया की हुई विदाई

Last updated: मार्च 24, 2023 1:42 पूर्वाह्न
Kumar Arvind
8 Min Read
SHARE

आम मत | जयपुर

Rajasthan BJP President News: इस वर्ष 2023 में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए बीजेपी ने दांव चलते हुए, बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनिया को राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर सीपी जोशी (CP Joshi BJP) को राजस्थान बीजेपी की कमान सौंप दी हैं।

Rajasthan Bjp News, Cp Joshi Bjp, Cp Joshi Mp, Cp Joshi Bjp New President Rajasthan,
CP Joshi MP – Rajasthan BJP President

इस वर्ष विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों में लगातार अंतर्कलह सुनने को मिल रही हैं। सीपी जोशी (CP Joshi Rajasthan) की राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को इसी कड़ी में जोड़ कर देखा जा रहा हैं।

Rajasthan BJP New President: साधारण परिवार से निकले सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने से भाजपा परिवार में खुशी का माहौल

Rajasthan Bjp President,
Rajasthan Bjp News, Cp Joshi Bjp, Cp Joshi Mp, Cp Joshi Bjp New President Rajasthan,
Rajasthan bjp president cp joshi with pm modi

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद श्री सीपी जोशी (CP Joshi MP) को बधाई देते हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें!
घर में प्राकृतिक ब्लीच (Natural Bleach) तैयार कर स्किन को रखें स्वस्थ और सुंदर
Latest News: CP Joshi Rajasthan BJP | CP Joshi BJP | CP Joshi MP

राजस्थान भाजपा (Rajasthan BJP) अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने मिलनसार व्यक्तित्व के धनी चित्तौडगढ़ के सांसद सीपी जोशी 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले पहले 10 सांसदों में से थे, वहीं राजस्थान में बडी जीत के मामले में वो दूसरे नंबर पर थे। इससे उनकी लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है।

विद्यार्थी परिषद से छात्रसंघ के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने छात्र हितों में अनेकों आंदोलनों का नेतृत्व किया। पार्टी में बूथस्तर से शुरूआत की बाद में जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई। 

जिला परिषद सदस्य, उप-प्रधान से अपनी चुनावी राजनीति शुरू कर वें सांसद तक पहुंचे, उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कई राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं करवाकर खिलाडियों को एक मंच प्रदान किया। कोरोना के संकट के समय उनकी सक्रियता और सेवाभाव ने सबको प्रभावित किया, उनकी साधारण कार्यकर्ता की छवि कार्यकर्ताओं को स्वाभाविक रूप से जोडती है। 

यह भी पढ़ें!
Organic Tea: ये ओर्गेनिक चाय दिल की बीमारियों और बढ़ते वजन पर लगाएगी रोक [Survey 2022]
Rajasthan Bjp News, Cp Joshi Bjp, Cp Joshi Mp, Cp Joshi Bjp New President Rajasthan,
Newly appointed rajasthan bjp president cp joshi

प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि सरल, सौम्य एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी, लोकप्रिय युवा सांसद के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा का और विस्तार कर कंाग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ संघर्ष करेंगे। 

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की, उनको आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन से जुडे विभिन्न दायित्वों का निवर्हन करने वाले जोशी निश्चित ही पार्टी को सफलता के नए मुकाम पर लेकर जाएंगे। 

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और राजस्थान की सह-प्रभारी विजया राहटकर ने जोशी की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व पार्टी से नए एवं ऊर्जावान युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सहायक होगा।  

निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने जोशी को बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्ति किया, उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेसमुक्त बनाकर भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। 

यह भी पढ़ें!
योग की कौन सी शैली है आपके लिए सही ? जानें

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने सांसद सीपी जोशी को भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (CP Joshi Rajasthan BJP President) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जोशी के राजनीतिक अनुभव का भाजपा को निश्चित ही लाभ मिलेगा। 

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सांसद सीपी जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। पार्टी नये किर्तिमान स्थापित करेंगी। 

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि, पार्टी की निष्कर्म सेवा का पर्याय सांसद सीपी जोशी को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई। उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता अतुलनीय है। कर्मठ जनसेवक सदा कुशल संगठनकर्ता होता है। निश्चित ही आपके नेतृत्व में हम सभी साक्षी राजस्थान को नये उजाले की ओर ले जाने में सफल होंगे। 

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जोशी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा निश्चित रूप से आपके अनुभव और कार्यशैली में मरूधरा में किर्तीमान स्थापित करेगी। 

केन्द्रीय मंत्री कैलाश चैधरी ने सांसद सीपी जोश का शुभकामना देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संग्ठन और अधिक मजबूत होगा। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम माथुर ने सांसद सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि 2023 में उनके नेतृत्व में पार्टी निश्चित ही फतेह करेगी। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने सांसद जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ मजबूत संघर्ष जारी रखेगी। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि, आपके नेतृत्व में संगठन दिन दुगनी और रात चैगुनी तरक्की करेगा और 2023 और 2024 में हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे।   

विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति से हर वर्ग के क्षेत्र में हर्ष की लहर है। नये प्रदेशाध्यक्ष निश्चित रूप से कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने में सफल होंगे।  

सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सांसद सीपी जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके राजनैतिक अनुभव एवं नेतृत्व कौशल से पार्टी जनहित एवं विकास के मुददों पर जनता की सशक्त आवाज बनेगी। आपके नेतृत्व में घर-घर कमल खिलाने का अभियान नई ऊंचाई पर जाएगा। 

सांसद कनकमल कटारा ने नवनियुक्त सांसद सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से निश्चित तौर पर संगठनात्मक विस्तार को और अधिक बल मिलेगा। 

सांसद किरोडीलाल मीणा ने कहा कि सांसद सीपी जोशी के कुशल नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा एवं कांगे्रस के कुशासन से राजस्थान को कांग्रेसमुक्त करने का सुत्रधार बनेगा। 

सांसद श्रीमति दिया कुमारी व महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा ने सांसद सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि निसंदेह आपके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा संगठन राजस्थान में सफलता के नये किर्तिमान स्थापित करेगा। 

सांसद राजेन्द्र गहलोत ने सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनका युवा नेतृत्व पार्टी को नई ऊचांइयों पर लेकर जाएगा, कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी संघर्ष करेगी। 

किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने जोशी की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव व युवा जोश पार्टी की मजबूती को और ताकत देगा।

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

हिंदी न्यूज़ » राजनीति » Rajasthan BJP President: सीपी जोशी बने प्रदेशाध्यक्ष, चुनाव से पहले पूनिया की हुई विदाई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share

Latest News & Updates

Air India Flight Ai171 Crash, Ahmedabad Plane Crash, London-Bound Air India Flight, Air India Tragedy, Ai171 Accident Update, Ahmedabad Breaking News,
AI171 Accident Update: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा, लंदन जा रहे फ्लाइट AI171 के सभी 242 यात्रियों की मौत की आशंका
देश News विशेष
Cbse Board Result 2025, Cbse Result 2025, Cbse Class 10 Result 2025, Cbse Class 12 Result 2025, Cbse Board Exam 2025, Cbse Result Check, Digilocker Cbse Result, Cbse Supplementary Exam 2025, Cbse Pass Percentage 2025,
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, 93.66% पास (CBSE Result 2025)
एजुकेशन
Operation Sindoor Indian Army, India Pakistan News, Pok Strike,
“ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 12 आतंकी ढेर, श्रीनगर हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट!”
विदेश
Operation Sindoor Indian Army, India Pakistan News,
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले का लिया बदला, 9 पाकिस्तान और POK ठिकाने तबाह!
विदेश
Discussion On Caste Based Census In India,
जाति आधारित जनगणना को केंद्र सरकार की मंजूरी, सामाजिक नीति निर्माण में लाएगा नया मोड़
देश
Ban On Pakistani Youtube Channels, India'S Digital Strike On Pakistan,
भारत का डिजिटल जवाब: 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध, साइबर मोर्चे पर कड़ा एक्शन
देश
Kashmir Tourism Crisis, Pahalgam Attack Impact, Jammu And Kashmir Tourism, Terrorism And Tourism In India, Tourism Economy Loss,
कश्मीर पर्यटन पर गहराया संकट: आतंकी हमले के बाद 80% बुकिंग रद्द, 2000 करोड़ का अनुमानित नुकसान
देश
India In Un, Yojna Patel, Votan, Victims Of Terrorism Advocacy Network, Un, United Nations, India Pakistan,
संयुक्त राष्ट्र में भारत की पाकिस्तान को कड़ी फटकार: दुष्प्रचार का किया पर्दाफाश
विदेश

You Might also Like

Votan, Victims Of Terrorism Advocacy Network, Unoct, United Nations, Un,
विदेश

संयुक्त राष्ट्र में ‘VoTAN’ नेटवर्क का शुभारंभ: आतंकवाद पीड़ितों की आवाज़ को मिलेगा वैश्विक मंच

2 महीना ago
Sc Verdict On Supertech Scam, Cbi Probe,
देश

सुप्रीम कोर्ट का सुपरटेक पर बड़ा फैसला: होमबायर्स को राहत, CBI जांच के आदेश

2 महीना ago

पहलगाम आतंकी हमला: ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, बोले– भारत के साथ है अमेरिका

2 महीना ago
Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Shutdown, Pahalgam Candle March,
News

पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर में बंद, घाटी में सन्नाटा, आतंकी हमले के खिलाफ उठी एकजुट आवाज़

2 महीना ago
Pahalgam Terror Attack 2025, Pm Modi High Level Meeting
News

कश्मीर आतंकी हमला: सऊदी दौरा बीच में छोड़ भारत लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर NSA डोभाल और मंत्रियों संग आपात बैठक

2 महीना ago
Terror Attack Pahalgam 2025, Pahalgam Attack 2025, Terrorist Attack In India,
News

पहलगाम आतंकी हमले पर राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा – निर्दोषों पर हमला अक्षम्य

2 महीना ago
Trilok Singh, Upsc Topper From Rajasthan, 20Th Rank, Upsc Result 2024,
एजुकेशन

जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने UPSC में रच दिया इतिहास, हासिल की 20वीं रैंक – पूरे शहर में जश्न का माहौल

2 महीना ago
Pahalgam Terrorist Attack Today, Terror Attack Today, Latest News Updates In Hindi
News

पहलगाम में भीषण आतंकी हमला: बाइसारन घाटी में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या, जम्मू-कश्मीर में दहशत

2 महीना ago
Show More
- Advertisement -
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

अभी सब्सक्राइब करें! - "ताज़ा समाचार, न्यूज़ हेडलाइंस और उपयोगी टिप्स – सीधे आपके इनबॉक्स में!"

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?