राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने कराई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

आम मत | नई दिल्ली

भाजपा के सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों के कारण हमेशा ही विवादों में घिरे रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान दे डाला। इस बार उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बता डाला। उन्होंने ये बयान नेताजी की 125वीं जयंती पर उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय दिया।

साक्षी महाराज ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के गाल में भेज दिया गया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे।

उन्होंने आगे कहा कि सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए। उन्होंने आगे कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button