राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

NEET-JEE एग्जाम टालने के लिए कांग्रेस ने 10 राज्यों में किया प्रदर्शन

आम मत | नई दिल्ली

कांग्रेस ने शुक्रवार को NEET और JEE परीक्षाएं टालने की मांग को लेकर दिल्ली, गुजरात सहित 10 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर #SpeakUPForStudentSaftey अभियान भी चलाया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा स्टूडेंट हमारा भविष्य हैं। बेहतर भारत का निर्माण भी इन्हीं छात्रों पर ही निर्भर है। इसलिए, अगर उनके भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला लिया जाता है, तो उसे छात्रों की सहमति से ही लिया जाना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘सरकार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों और उनके चिंतित परिजनों की आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकती। वे हमारे देश का भविष्य हैं। महामारी के बढ़ते खतरे के बीच क्या उन्हें संक्रमण के खतरे के बीच भेजना सही है?

आखिरकार कुछ चीजों को राजनीति से अलग रखना चाहिए।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया आइए सरकार से छात्रों की आवाज सुनने की मांग करें।

कांग्रेस ने यहां किए प्रदर्शन

कांग्रेस ने दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, असम, गुजरात, केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में प्रदर्शन किया। अहमदाबाद और दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब 1 से 6 सितंबर को जेईई और 13 सितंबर को नीट की परीक्षा होगी। जेईई मेन में 8.58 लाख छात्र एग्जाम देंगे। वहीं, 15.97 लाख छात्र नीट (यूजी) में बैठ रहे हैं।

राजनीति, एजुकेशन से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button