प्रमुख खबरेंराजनीति खबरें

सीएम गहलोत का आरोप, सचिन पायलट हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल थे

आम मत | नई दिल्ली.

राजस्थान कांग्रेस में उपजा सियासी बवंडर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इधर, सीएम अशोक गहलोत सचिन पायलट पर जुबानी हमले जारी रखे हुए हैं। गहलोत ने बुधवार को पायलट और भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को रुपए का लालच दिया गया। हमारे पास इसके साक्ष्य हैं। सचिन पायलट हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल थे।

दिल्ली में बैठे लोगों ने रची सरकार गिराने की साजिशः मुख्यमंत्री

गहलोत ने कहा कि अगर हमने राज्यसभा चुनाव से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा नहीं लिया होता, तो मानेसर की बात जो इस महीने हुई है वह पिछले महीने होती। गहलोत ने पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी हमें अपने विधायकों को 10 दिन तक होटल में रखना पड़ा। उस वक्त हम नहीं रखते तो आज जो मानेसर वाला खेल हुआ है, वो उस समय होने वाला था। रात के दो बजे लोगों को भेजा जा रहा था। खुद षड्यंत्र में शामिल नेता सफाई दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि जो अच्छी तरह से बोलता है, अंग्रेजी में बोलता है, यह पर्याप्त नहीं है। हॉर्स ट्रेडिंग मामले की जांच होनी चाहिए। दिल्ली में बैठे लोगों ने सरकार गिराने की साजिश रची। दिल्ली से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है। राजस्थान में कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तरह साजिश हो रही है। पायलट से जब खरीद फरोख्त की जानकारी मांगी गई तो वे सफाई दे रहे हैं।

हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा बन देश को बर्बाद नहीं करेंगे क्याः गहलोत

वहीं, सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि बैठक में मैं यूथ कांग्रेस के लिए लड़ता हू्ं। इनकी रगड़ाई नहीं हुई तो ये समझ नहीं पा रहे। केंद्रीय मंत्री बन गए, पीसीसी चीफ बन गए। ढंग से रगड़ाई हुई होती तो ये अच्छे से काम करते। उन्होंने कहा हमारे जमाने में कम्यूनिकेशन नहीं था। आज मोबाइल, मीडिया और आईटी है। देश का भविष्य इन्हीं पर निर्भर करता है। अगर ये खुद हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा बनेंगे, उसे पसंद और प्रमोट करेंगे तो देश को बर्बाद नहीं करेंगे क्या।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button