राजनीति खबरेंप्रमुख खबरें

रामविलास पासवान के निधन पर बोली राबड़ी देवी- आज हमारे घर चूल्हा नहीं जलेगा

आम मत | पटना

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन पर सभी बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी और राजद नेता राबड़ी देवी ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की। राबड़ी देवी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को यह दुख झेलने की हिम्मत दें।

यह पूरे बिहार की राजनीति का नुकसान है। लोग उनके आकस्मिक निधन से दुखी हैं। पूरा राष्ट्रीय जनता दल दुखी है क्योंकि एक कद्दावर नेता हम सबको छोड़कर चला गया। हमारा पूरा परिवार दुखी है। इससे पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट किया ‘आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुःखी हूं। दशकों से उनके साथ पारिवारिक सम्बंध रहा। आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

वहीं, तेजस्वी यादव ने पासवान के निधन पर ट्वीट किया न्यायप्रिय राजनीति और दलित वंचित चेतना के मजबूत स्तंभ अभिभावक आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन से दुखी हूं। शोषित, वंचित, उत्पीड़ित वर्ग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button