राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा-राज बब्बर को भी बनाया स्टार प्रचारक

आम मत | नई दिल्ली

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 30 राजनेताओं को स्थान दिया है। इसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा लिस्ट में राहुल गांधी, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शत्रुघ्न सिन्हा, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज बब्बर, संजय निरुपम आदि का नाम शामिल है।

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा-राज बब्बर को भी बनाया स्टार प्रचारक | Congress Star List
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा-राज बब्बर को भी बनाया स्टार प्रचारक 7

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को भेजी गई विज्ञप्ति में पार्टी ने असंतुष्ट नेता गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट और संजय निरुपम को भी तीन चरण में होने वाले चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल किया है। इस लिस्ट में पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया।

सूत्रों की मानें तो यह भी पता चला है कि स्टार प्रचारकों के चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अभी तक 10 जनपथ से सहमति नहीं मिली है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button