राजनीति खबरेंप्रमुख खबरें

बिहार चुनावः सुबह से आने लगेंगे रुझान, कोरोना के चलते देरी से आएंगे परिणाम

आम मत टीम बिहार चुनाव परिणाम पर देश के नामी पत्रकारों के पैनल के साथ समीकरणों का विश्लेषण करेगी। रुझान, बढ़त, जीत-हार इन सभी पर आम मत के पैनलिस्ट https://www.youtube.com/aammatindia पर सुबह से ही परिणामों पर नजर रखेंगे। समय जानने के लिए खबर के अंत में देखिए

आम मत | पटना

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नतीजों के रुझान तो 9.30 बजे के बाद आने लगेंगे। अंतिम नतीजे के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कारण, हर विधानसभा क्षेत्र में औचक रूप से 5 बूथों पर डाले गए वोटों और वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि पहले रेंडम्ली एक विधानसभा के एक बूथ में मिलान होता था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे पांच कर दिया। साथ ही, कोरोना के चलते ऐहतियात बरतते हुए निर्वाचन आयोग ने मतगणना बूथों की संख्या डेढ़ गुना ज्यादा कर दी है। इस कारण से सभी का मिलान करने में अतिरिक्त समय जाएगा। मतगणना केन्द्रों की तादाद बढ़ाकर 55 कर दी गई है।

इस बार 1 लाख 6 हजार 526 बूथ बनाए गए। 2015 में 65 हजार 367 बूथ थे। बूथों की संख्या करीब 63% बढ़ने से ईवीएम की संख्या भी बढ़ गई। लिहाजा वोटों की गिनती के लिए ज्यादा राउंड चलेंगे। इसका असर नतीजों पर पड़ेगा और नतीजा घोषित होने में वक्त लग सकता है।

शाम 5 बजे हो सकती है पहले नतीजे का आधिकारिक घोषणा

परिणामों के रुझान जहां सुबह 9.30 बजे से मिलना शुरू हो जाएंगे। वहीं, पहले नतीजे की आधिकारिक घोषणा शाम 5 बजे के बाद होने की उम्मीद है। शाम 5 के बाद फतुहा, बीहपुर, सकरा, लौरिया समेत कई सीटों का नतीजा आ सकता है। पटना की कुम्हरार सीट पर रात 12 बजे और दीघा पर 1 बजे के बाद नतीजे आएंगे। तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ रहे हैं और इस सीट का नतीजा रात 9 बजे के बाद ही आ सकेगा।

एग्जिट पोल में महागठबंधन की बन रही है सरकार

आम मत ने 8 नवंबर को सामने आए सभी एग्जिट पोल के बारे में विस्तृत रूप में यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के जरिए स्थिति स्पष्ट की थी। अधिकांश एग्जिट पोल बिहार में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। राजद-कांग्रेस आदि के महागठबंधन को तकरीबन 70 फीसदी एग्जिट पोल ने स्पष्ट बहुमत दिया है। वहीं, 25 प्रतिशत एग्जिट पोल कांटे की टक्कर की बात कर रहे हैं तो बाकी 5 फीसदी पोल भाजपा-जदयू व अन्य के एनडीए के फिर से सत्ता में आने या त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जता रहे हैं।

सुबह 11 बजे से आम मत इंडिया पर होगा विश्लेषण

हर चुनाव की तरह इस बार भी आम मत इंडिया अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर विशेषज्ञों का पैनल बैठाएगा। यह पैनल रुझानों के बारे में विश्लेषण करेंगे और यह समझाने की कोशिश करेंगे कि किन कारणों से प्रत्याशी और पार्टी जीतने की ओर अग्रसर है या जीती है।

बिहार चुनावः सुबह से आने लगेंगे रुझान, कोरोना के चलते देरी से आएंगे परिणाम | charcha e mudda 10 november
बिहार चुनावः सुबह से आने लगेंगे रुझान, कोरोना के चलते देरी से आएंगे परिणाम 7

सुबह 11 से आम मत टीम चुनाव परिणामों पर नजर रखेगी और आपको अपडेट करती रहेगी। इस बार पैनल में राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार शामिल होंगे, जो अपने लंबे अनुभव से सभी समीकरणों से अवगत कराएंगे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button