राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

उत्तरप्रदेशः राज्यसभा के लिए भाजपा के 8 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

आम मत | लखनऊ

उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा के लिए 10 उम्मीदवार सोमवार को निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें भाजपा से 8 और सपा-बसपा से एक-एक प्रत्याशी शामिल है। भाजपा से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए।

सपा से डॉ. रामगोपाल यादव और बसपा से रामजी गौतम राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। भाजपा के अभी राज्यसभा में 86 सांसद हैं। 25 नवंबर तक भाजपा के 3 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में यूपी से 8 सांसदों के राज्यसभा पहुंचने के बाद उच्च सदन में भाजपा की सदस्य संख्या 86 से बढ़कर 91 हो गई है।

वहीं, कांग्रेस का आंकड़ा 38 के पास पहुंच गया है, जबकि एनडीए की संख्या 111 पहुंच गई है। ये बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीट दूर है।

Show More

Related Articles

Back to top button