अपराधराष्ट्रीय खबरें

8 पुलिसकर्मियों को मारने वाला विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

आम मत | नई दिल्ली

उत्तरप्रदेश के कानपुर (Kanpur) में छह दिन पहले 8 पुलिसकर्मियों को मारकर फरार बदमाश विकास दुबे को गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचा था। उत्तरप्रदेश समेत तीन राज्यों (Three States) की पुलिस उसकी तलाश में थी। बताया जा रहा है कि उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर इसका असर नहीं दिया। मीडिया (Media) को देखते ही वह कहने लगा मै विकास दुबे हूं, कानपुर वाला।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह विकास दुबे (Vikas Dubey) ने महाकालेश्वर मंदिर के बाहर खड़े होकर अपना नाम चिल्लाया। साथ स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विकास को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस को सरेंडर (Surrender) करने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वहीं, मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार विकास ने आत्मसमर्पण नहीं किया उसे बकायदा गिरफ्तार किया है।

विकास ने महाकाल मंदिर में 250 रुपए की पर्ची

उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे के बीच एक व्यक्ति को मंदिर परिसर में देखा गया। उसने दर्शन को लेकर एक दुकानदार सुरेश से जानकारी ली थी और पूजा के सामान को खरीदा। दुकानदार ने गार्ड को बताया। व्यक्ति ने दर्शन के लिए 250 रुपए की पर्ची कटाई। महाकाल मंदिर (Mahakal) से बाहर निकलने के बाद गार्ड ने शख्स से पूछताछ की, जिसके बाद वह हाथापाई करने लगा। इस मामले की खबर स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया औैर उसकी पहचान विकास दुबे के रूप में हुई। मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘‘गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। गिरफ्तारी कैसे हुई, इसके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। विकास के दो साथियों बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया है।’’ सूत्रों के अनुसार, उज्जैन पुलिस विकास को यूपी एसटीएफ (STF) को सीधे सौंपने की तैयारी में है। उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा। यूपी एसटीएफ चार्टर्ड प्लेन (Charter Plane) से इंदौर पहुंचेगी और प्लेन से ही विकास दुबे को अपने साथ लेकर जाएगी।


और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button