अपराधराष्ट्रीय खबरें

पुलिस को दिए बयान में केके सिंह ने कहा था-हो सकता है सुशांत ने की हो आत्महत्या

आम मत | मुंबई

सुशांत मामले में पिता केके सिंह का बयान सामने आया है। यह बयान उन्होंने मुंबई पुलिस को दिया था। इस बयान में सिंह ने कहा था कि सुसाइड वाले दिन यानी 14 जून से पहले सुशांत की तबीयत ठीक नहीं थी। 7 जून को दोनों (सुशांत-केके सिंह) की बात हुई थी।

बयान में उन्होंने कहा था कि हो सकता है सुशांत ने आत्महत्या की हो। इस बयान में सिंह ने रिया का जिक्र तक नहीं किया था। बयान में सिंह ने यह भी बताया था कि पिछले साल 13 मई को सुशांत मुंडन समारोह में पटना आए थे। यहां दोनों की मुलाकात हुई थी। 15 को सुशांत का मुंडन समारोह हुआ और 16 को वह वापस मुंबई लौट गया था। इस दौरान वह तनाव में नहीं था।

पिता-पुत्र वॉट्सऐप के जरिए करते थे अधिकतर बात

केके सिंह ने यह भी बताया कि सुशांत के ज्यादातर बिजी रहने के कारण दोनों वॉट्सऐस के जरिए ही कॉन्टेक्ट में रहते थे। वे उसे (सुशांत) ज्यादा कॉल नहीं करते थे। वे जब भी सुशांत को मैसेज करते थे, वह उसका जवाब देता था। सुशांत ही उन्हें कॉल करते थे।

कॉल करके सुशांत उनसे हालचाल, जरूरतों के बारे में जानकारी लेता था। इस साल 7 जून को सुशांत ने ही उन्हें कॉल किया था। इस दौरान उन्होंने (केके सिंह) ने सुशांत से कहा था कि पटना आए उन्हें एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। अगर वह चाहे तो पटना आ जाए। इस पर सुशांत ने कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, ठीक होते ही वह पटना आ जाएंगे।

बयान में कहा था कि उन्हें लगता है सुशांत ने आत्महत्या कर ली होगी

केके सिंह ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में यह भी कहा था कि 14 जून को उन्हें दोपहर 2.30 बजे टीवी के जरिए सुशांत के आत्महत्या करने की बात पता चली। इसके बाद वे चक्कर आने के बाद होश खो बैठे। वे भतीजे नीरज और अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंबई पहुंचे।

15 जून को सुशांत का अंतिम संस्कार करने के बाद वे उस फ्लैट में पहुंचे, जहां सुशांत रहता था। यहां उन्होंने ना किसी से कुछ कहा और ना ही कुछ कहा। उन्हें जानकारी नहीं कि उनके बेटे ने आत्महत्या क्यों की। सुशांत ने कभी भी उनसे किसी प्रकार के तनाव की बात नहीं की थी। इसलिए उन्हें किसी पर कोई संदेह या शिकायत नहीं है।

सुशांत सिंह मामले से जुड़ी अपडेट खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button