अध्यात्मज्योतिषलाइफस्टाइल

जेब से पैसे गिरना या बिल्ली के रास्ता काटने का क्या है मतलब, जानें क्या होते हैं शुभ-अशुभ संकेत

आम मत | नई दिल्ली

अगर आपका किसी जरूरी काम के लिए जा रहे होते हैं तो उसके लिए शुभ समय जरूर देखते होंगे। अगर निजी जिंदगी में कोई परेशानी चल रही होगी तो उसके लिए आप ज्योतिषी के पास भी जाते होंगे। कई बार कुछ छोटे-छोटे संकेतों के जरिए भी हम शुभ-अशुभ का पता लगाने की कोशिश करते हैं, जैसे आंख का फड़कना, हाथ में खुजली चलना आदि। इस बार हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं, जिनसे आप शुभ-अशुभ का पता अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कर सकते हैं।

अशुभ संकेत

  • अगर काम पर जाते समय कोई बिल्ली रास्ता काट ले तो असफलता के संकेत होते हैं। ऐसे में घर पर कुछ देर रुक कर ही काम पर जाएं।
  • कार्य पर जाते समय कोई दुष्ट प्रकृति वाला, व्यभिचारी अथवा अन्यायी, व्यभिचारिणी सामने आ जाए तो कार्य सफल नहीं होता।
  • अगर कोई शुभ काम करने के विचार के समय ही किसी छिपकली की आवाज सुनाई दे तो काम में असफलता मिलती है।
  • अगर घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र खंडित हो जाए तो मृत्यु समान कष्ट हो सकता है।
  • अगर आसमान में टूटते तारे दिखाई दें तो स्वास्थ्‍य खराब होने के संकेत होते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी आने लगती है।
  • घर में अगर उल्लू के चिल्लाने की आवाज आए तो घर में भूत बाधा होती है।
  • कुत्ते के रोने की आवाज से मृत्यु की संभावना होती है।

शुभ संकेत

  • अगर आप किसी काम के लिए जा रहे हैं और आपके सामने कोई सुहागिन स्त्री या गाय आ जाए तो इससे कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
  • अगर कहीं जाते समय आप कपड़े पहन रहे हैं और अचानक से पैसे गिर जाएं तो यह संकेत धन प्राप्ति के होते हैं।
  • अगर आप सो कर उठे हों और तभी आपके यहां कोई भिखारी आ जाए तो यह समझना चाहिए कि आपके उधार दिए पैसे वापस आने वाले हैं।
  • आप सोकर उठे हों और उस समय आपको नेवला दिखे तो आपको गुप्त धन मिलने की संभावना होती है।
  • अगर आप कहीं जा रहे हो और कोई व्यक्ति आपको ऐसा दिखे जो गुड़ लेकर जा रहा हो तो इससे लाभ की संभावना होती है।
  • अगर आप अपनी लड़की के लिए वर तलाश रहे हैं और घर से निकलते समय चार कुंवारी लड़कियां बातचीत करते दिखाई दें तो यह शुभ होता है।
  • अगर शरीर पर चिड़िया गंदगी कर दे तो इससे दरिद्रता दूर होती है।

नोटः इस लेख में लिखी जानकारी/गणना आदि की जिम्मेदारी आम मत की नहीं है। यह आर्टिकल ज्योतिष, पंचांग आदि से एकत्र की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसके सटीक और सही होने की विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं है। इन सब को सूचना समझकर ही लें, फिर भी अगर कोई इन सूचनाओं का उपयोग करता है तो इसकी जिम्मेदारी उस व्यक्ति की ही होगी। हमारा उद्देश्य अंधविश्वास फैलाना नहीं, सूचना देना है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

इसे भी देखें
Close
Back to top button