अपराध

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट

आम मत | मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज यानी शुक्रवार 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में संजना सांघी के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है। फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार नॉवेल पर आधारित है। इसके ट्रेलर को 79 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

अब देखना है कि उनकी अंतिम फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। दिल बेचारा से पहले सुशांत 10 फिल्मों में नजर आए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सुशांत की फिल्मों ने कितनी कमाई की। उनकी कौनसी फिल्म हिट, सुपरहिट और फ्लॉप रही।

काई पो छे (2013)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | kai po che 1
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 16

सुशांत सिंह राजपूत ने वर्ष 2013 में अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म काई पो छे से करिअर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म प्रसिद्ध नॉवेलिस्ट चेतन भगत के उपन्यास ‘थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित थी। इसकी लागत 30 करोड़ रुपए थी। दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्मों को काफी पसंद किया। इस फिल्म ने कुल 80 करोड़ की कमाई की।

शुद्ध देसी रोमांस (2013)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | suddh desi rommance
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 17

परीनीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध देसी रोमांस में रोमांस करते नजर आए। साल 2013 में रिलीज यह सुशांत की दूसरी फिल्म थी। राजस्थान की राजधानी और विश्व में गुलाबी नगरी (Pink City) के नाम से विख्यात जयपुर की पृष्ठभूमि पर यह फिल्म बेस्ड थी। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। फिल्म का बजट 22 करोड़ और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76 करोड़ रुपए रहा था।

पीके (2014)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | PK
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 18

भले ही इस फिल्म के लीड में आमिर खान और अनुष्का शर्मा थे। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के छोटे से रोल को कोई अनदेखा नहीं कर पाया। फिल्म में वे जग्गू उर्फ जगत जननी (अनुष्का शर्मा) के पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रेंड बने थे। फिल्म में उनके हिस्से में एक गाना (चार कदम..चल देना साथ मेरे) और कुछ दृश्य आए थे। इसमें वे काफी अच्छा काम कर गए थे। फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए था और कमाई तो सभी को पता है। इसके बावजूद हम बता देते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 854 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | byomkesh bakshi
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 19

यशराज फिल्म्स की प्रोड्यूस यह फिल्म प्रसिद्ध उपन्यासकार शरदींदु बंधोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में आजादी से पहले का कलकत्ता (कोलकाता) दिखाया गया था। वहीं, एक प्रसिद्ध डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी एक केस सॉल्व करता है। दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था और कमाई 43 करोड़। फिल्म एवरेज में मानी गई, हालांकि सुशांत की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी।

एम.एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | dhoni movie
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 20

वर्ष 2016 में प्रदर्शित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी। इस बायोपिक में सुशांत ने धोनी के किरदार में जान डाल दी थी। उनकी यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली उनकी पहली फिल्म थी। धोनी के किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट भी सीखा था। उन्हें नेट में प्रैक्टिस करते देख सचिन ने पूछा था यह किस स्टेट का खिलाड़ी है। उन्हें जब यह पता चला कि वह (सुशांत) एक एक्टर है तो उन्होंने कहा कि यह इतना अच्छा क्रिकेट खेलता है कि रणजी तो आसानी से खेल सकता है। अगर सब सही रहा और यह इसने लगातार परफॉर्म किया तो इंडियन टीम में भी खेल सकता है। एम.एस.धोनी का बजट 104 करोड़ था और इस फिल्म ने 216 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

राबता (2017)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | raabta
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 21

सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनॉन की जोड़ी थी। दिनेश विजान निर्देशित यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित थी। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ और कमाई 40 करोड़ थी। भले ही बॉक्स ऑफिस पर राबता को अच्छी कमाई नहीं हुई हो। बावजूद इसके क्रिटिक्स ने सुशांत की एक्टिंग की प्रशंसा की थी।

केदारनाथ (2018)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | kedarnath movie
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 22

सुशांत सिंह की इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान की जोड़ी थी। सारा ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 में आई त्रासदी और लव जेहाद फिल्म का प्लॉट था। अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म का बजट 68 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ड्राइव (2019)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | drive
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 23

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह की जोड़ी जैकलीन फर्नांडीज के साथ थी। फिल्म दो चोर और कार रेसिंग पर आधारित थी। धर्मा प्रोडक्शन (करण जौहर) की यह फिल्म पहले सिनेमाघरों पर प्रदर्शित होने वाली थी। कुछ कारणों से यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। यह फिल्म वर्ष 2011 में रिलीज हॉलीवुड मूवी ड्राइव का ही रिमेक थी। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए था। हालांकि, यह फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई थी।

सोनचिड़िया (2019)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | son chiriya
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 24

चंबल के डाकूओं पर बनी इस फिल्म में सुशांत के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी जैसे बड़े और मंझे हुए अभिनेता भी थे। साथ ही, उनके साथ भूमि पेडणेकर भी अहम भूमिका में थी। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपए था। भले ही फिल्म औसत श्रेणी में गिनी जाती है, लेकिन सुशांत की एक्टिंग को सभी ने सराहा था।

छिछोरे (2019)

दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट | chhichhore
दिल बेचारा से पहले सुशांत की फिल्मों की क्या रही थी सक्सेस रेट 25

दिल बेचारा से पहले वर्ष सुशांत की अंतिम रिलीज फिल्म थी छिछोरे। इसमें उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ थी। नीतेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुशांत ने ऐसे पिता की भूमिका निभाई थी, जो आत्महत्या की कोशिश करने वाले अपने बेटे को जिंदगी की अहमियत समाझते हैं। इस फिल्म के कई डायलॉग आज भी काफी फेमस है। इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए था। वहीं, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 215 करोड़ रुपए रहा था।

अब अगर बात करें सुशांत के करिअर की इन सभी 10 फिल्मों का औसत निकाले तो यह 70 प्रतिशत से ऊपर बैठता है। उनकी दो फिल्मों ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। वहीं, एक फिल्म ने 100 करोड़ रुपए की कमाई की। उनकी एक फिल्म फ्लॉप रही और दो फिल्में एवरेज श्रेणी की रही। यानी उनकी तीन फिल्में हिट और सुपरहिट की श्रेणी की थी। अब देखना यह है कि उनकी अभिनीत अंतिम फिल्म दिल बेचारा क्या कमाल दिखा पाती है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button