एंटरटेनमेंट

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे

आम मत | नई दिल्ली

कोरोना काल में आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी अपने घरों में बंद रहे. इस बीच सभी ने खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर वैकेशन्स को मिस किया। हालांकि जब अनलॉक हुआ भी तो इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद ही रहीं। ऐसे में शुरू में ज्यादातर सेलेब्स गोवा का रुख करते दिखाई पड़े।

गोवा के बाद अब ऐसा लगता है कि सेलेब्स फेवरेट वैकेशन प्लेस मालदीव बन गया है। बीते कुछ हफ्तों में ज्यादातर सेलेब्स मालदीव में छुट्टियां बिताते नजर आए जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। वरुण धवन से लेकर रकुलप्रीत सिंह तक इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं।

तारा सुतारिया

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | tara sutariya
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 16

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से करिअर शुरू करने वाली तारा सुतारिया इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वे यहां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव पहुंची हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | sonakshi
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 17

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी कुछ दिन पहले ही मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मालदीव हॉलीडे की अपनी फोटोज भी शेयर की। इन फोटोज के साथ सोनाक्षी ने लिखा- हर बार मालदीव से लौटते वक्त मेरे दिल का एक टुकड़ा यहां रह जाता है और वो तब तक नहीं मिलता जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।

तापसी पन्नू

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | tapsee
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 18

तापसी इन दिनों रश्मि रॉकेट फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। तापसी भी कुछ समय पहले ही मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटीं हैं। तापसी मालदीव में रहते हुए छुट्टियां भी एन्जॉय करती रहीं और उन्होंने यहां रहते हुए अपनी कमाल की डायट भी फॉलो की।

काजल अग्रवाल

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | kajal agarwal
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 19

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने अपना हनीमून उन्होंने मालदीव में ही सेलिब्रेट करने का फैसला किया। दोनों ने कमाल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।

रकुलप्रीत

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | rakulpreet
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 20

रकुल प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव में क्लिक की गई तमाम तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने यहां पर स्कूबाडाइविंग करने से लेकर समंदर किनारे सनबाथ लेने तक खूब एन्जॉय किया।

दिशा पटानी

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | disha 1
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 21

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने समंदर किनारे बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि इन तस्वीरों के लिए उन्हें तारीफों से ज्यादा ट्रोल करने वाले कमेंट मिले।

कैटरीना कैफ

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | katrina kaif
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 22

एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लिए मालदीव जाना सोने पर सुहागा जैसा हो गया। वे यहां एक फोटोशूट के सिलसिले में गई थीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने वहां पर जमकर मस्ती की और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- स्वर्ग मिल गया है।

एली अवराम

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | eli avrram
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 23

एक्ट्रेस एली भी मालदीव पहुंची। यहां उन्होंने जमकर मस्ती की। साथ ही, मालदीव के बीच और अन्य फोटोज के अलावा खुद की भी बिकनी और अन्य प्रकार की ड्रेसेज में हॉट एंड सिजलिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की।

वरुण धवन

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | varun dhawan
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 24

अभिनेता वरुण धवन भी हाल ही में छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे। यहां पर उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करने से लेकर खरगोशों को गाजर खिलाने तक बहुत कुछ किया। वरुण जल्द ही फिल्म कुली नं 1 में नजर आएंगे।

टाइगर श्रॉफ

मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे | tiger shroff
मालदीव में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, छुट्टियां मना रहे सितारे 25

छुट्टियां बिताने के लिए बॉलीवुड के रैंबो के नाम से जाने जाने वाले टाइगर श्रॉफ ने भी मालदीव को ही चुना। टाइगर ने मालदीव में खूब मस्ती की। उन्होंने समंदर की लहरों में खेलते हुए अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने खास तौर से अपने शॉर्ट्स को हाइलाइट किया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button