एंटरटेनमेंटप्रमुख खबरें

मलयालम फिल्म जलीकट्टू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, 27 फिल्मों को छोड़ा पीछे

आम मत | नई दिल्ली

फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सबसे पॉपुलर अवॉर्ड यानी ऑस्कर के बारे में हर कोई जानता है। इस अवॉर्ड शो में शिरकत करने और इसे जीतने की ख्वाहिश भी हॉलीवुड या बॉलीवुड सभी रखते हैं। हर वर्ष ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए भारत से भी फिल्मों की एंट्री भेजी जाती है। इस बार ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भारत की ओर से हिंदी नहीं बल्कि मलयालम फिल्म का चुनाव किया गया है।

इस बार जलीकट्टू ऑस्कर पुरस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। लीजो जोस पेल्लिसेरी निर्देशित इस फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेट होने से पहले टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। यहां इस फिल्म को जमकर तारीफ मिली थी।

उल्लेखनीय है कि जलीकट्टू ने 27 फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। भारत की ओर से इस लिस्ट में राजकुमार राव अभिनीत छलांग, फरहान अख्तर की स्काई इज पिंक, अमिताभ-आयुष्मान अभिनीत गुलाबो सिताबो जैसी फिल्में भी शामिल थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button