एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस किम शर्मा कर रही है अभिनेता अमित साद को डेट !

आम मत | मुंबई

किम शर्मा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह अपने माता पिता के साथ फिल्म अभिनेता अमित साद के साथ डिनर कर रही थी। अब किम शर्मा ने अमित साद को डेट करने की खबर पर अपनी बात कही है। हाल ही में किम शर्मा और हर्षवर्धन राने का ब्रेकअप हुआ है। दोनों ने करीब 1 साल तक एक दूसरे को डेट किया। 2018 में किम शर्मा और हर्षवर्धन राने की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थीl

किम शर्मा की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अमित साद और किम शर्मा गोवा में साथ डिनर कर रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरों का बाजार गर्म हो गया और फैंस अनुमान लगाने लगे कि क्या दोनों के बीच में अफेयर शुरू हो गया है। अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए किम शर्मा ने कहा है कि वह अमित साद को डेट नहीं कर रही है। किम ने यह भी कहा कि अमित साद से यह उनकी पहली मुलाकात थी। इससे उड़ रही अफवाहों को विराम लग गया।

हर्षवर्धन ने हाल ही में किम शर्मा के साथ हुए ब्रेकअप के लिए अपने डीएनए को जिम्मेदार ठहराया था। हर्षवर्धन ने कहा कि मेरे डीएनए के चलते गलती हुई। मैं पिछले 12 वर्षों से सिंगल था। इसके चलते कोई विशेष कारण रहा होगा, अन्यथा ऐसा बिना किसी कारण के नहीं होता। मैं किम शर्मा को डेट कर रहा था और वह बहुत ही मजाकिया व्यक्ति है।’

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button