अपराधक्षेत्रीय खबरें

फेक TRP केसः अब ईडी ने शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच

आम मत | मुंबई

फेक टीआरपी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने ही ईडी से मामले की जांच करने का अनुरोध किया था। मामले में मुंबई पुलिस ने ईडी को कई चैनलों के वित्तीय दस्तावेज भी ईडी को सौंपे हैं।

मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रिपब्लिक टीवी चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह भी शामिल हैं। मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में भी लंबित है।

दो हफ्ते पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसी केस में महाराष्ट्र सरकार, मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों से भी एक याचिका के संबंध में जवाब मांगा था।

और पढ़ें