अंतराष्ट्रीय खबरें

LOC पर नजर आया पाकिस्तान का लड़ाकू विमान, सुरक्षाबल सतर्क

आम मत | पुंछ

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पूंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान का लड़ाकू विमान नजर आया। विमान के दिखते ही सुरक्षाबल मुस्तैद हो गए। इससे पहले, एलओसी पर पाकिस्तानी ड्रोन भी देखा गया था। करीब सप्ताह भर पहले बीते रविवार को भी सीमा पर संदिग्ध चीज उड़ती दिखाई दी थी। बाद में सुरक्षाबलों की सतर्कता से वह वापस लौट गई थी।

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि वह ड्रोन था या कुछ और वस्तु थी। उससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ड्रोन से हथियार गिराने की लगातार कोशिशें कर चुका है। इसी महीने पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे, जिन्हें बीएसएफ के सतर्क जवानों ने फायरिंग कर वापस खदेड़ दिया था। 

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button